डोईवाला :
क्षेत्र में लगभग एक हफ्ते से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है . पिछले 24 घंटे में डोईवाला में संक्रमण के 12 मामले आये है . आज कोरोना संक्रमण के 12 मामले ,57 टेस्ट में से आये है.
उससे पहले दिन 15 अप्रैल को
कोरोना संक्रमण के लगभग 23 मामले आए थे , डोईवाला के विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे रोड, केशवपुरी बस्ती ,कंडर वाला ,नव ज्योति विहार, अठूरवाला, आदर्श कॉलोनी जोली ग्रांट ,चांदमारी ,बड़ोंवाला ,कुड़कावाला, रानीपोखरी , लच्छीवाला,बुल्लावाला , विस्थापित से COVID-पॉजिटिव केस मिल चुके है .
चिकित्सा अधिकारी डोईवाला के अनुसार आज भी डोइवाला सीएचसी केन्द्र में 140 कोरोना नमूना टेस्टिंग हुई है . यहाँ टेस्टिंग पूरी तरह से निशुल्क है .डोईवाला में भी एक हफ्ते से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है. .लोग पूरी तरह से सावधान रहें और मास्क और सैनिटिज़ेर का इस्तेमाल करें .
.png)


एक टिप्पणी भेजें