Halloween party ideas 2015


 



आज उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण के 397 सत्र आयोजित किये गए। आज 31337 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अब तक कुल मिलाकर 116206 लोगों को पूर्ण रूप से टीकाकरण किया गया है, जबकि कल 60 वर्ष से ऊपर 240598 व्यक्तियों  को पहली खुराक का टीकाकरण किया गया है। 45-60 वर्षीय सहरूग्णता वाले 15554 व्यक्तियों  को पहली खुराक का टीकाकरण किया गया है।


उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 94 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 98646 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 930 है, आज 52 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 94585 है। अभी तक 1706 लोगों मृत्यु हो चुकी है।

14007 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2558973 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 12424 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 95.88% हो गयी है। उत्तराखंड में जनपद देहरादून में एक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उत्तराखंड में देहरादून जनपद में एक कन्टेनमेंट जोन है जो मसूरी गोल्वे कॉटेज, सेंट जॉर्ज स्कूल बर्लोगंज में है।

उत्तराखंड में आज 02 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें से एम्स ऋषिकेश से 01 और ब्रिजल अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर नैनीताल से 01 की मृत्यु हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.