Halloween party ideas 2015

 

OLX से फोन पर OTP भेजने के पश्चात पीड़ित व्यक्ति को फोन कर OTP मांग कर खाते से निकाले हुए रु0-778000/-की धनराशि को रामनगर/साईबर सैल हल्द्वानी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  वापस कराये गये.



घटना का संक्षिप्त विवरण:-


दिनांक 18-03-2021 को शिकायतकर्ता धीरेन्द्र सिंह निवासी पीरुममदारा रामनगर द्वारा चौकी पीरूमदारा आकर श्री भगवान सिंह मेहर चौकी प्रभारी पीरुमदारा को एक तहरीर दी गयी कि दिनांक 17 मार्च की सायं को किसी अन्जान व्यक्ति का फोन उनके पर फोन आया कि तुम्हारा  JIO SIM  बन्द हो चुका है तथा उसे खोलने के लिए हमें तुम्हारे  मोबाईल फोन पर आये  OLX  से OTP नंबर चाहिए .जिसके द्वारा हम  तुरन्त आपके  JIO SIM* को तत्काल खोल देंगे।

 शिकायतकर्ता श्री धीरेन्द्र सिह ने मोबाईल पर आये  OTP  को अज्ञात फोन कर्ता को देने के पश्चात धीरेन्द्र सिंह के  Account से 7,78000 (7 लाख 78 हजार) धन राशि की ठगी होना बताया उक्त तहरीर के आधार पर श्री भगवान सिंह मेहर चौकी प्रभारी पीरुमदारा ने तत्काल साइबर ठगी की सूचना  साईबर सैल जनपद नैनीताल के मोबाईल नम्बर 8171200003 पर सूचना दी गयी। उक्त ठगी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया द्वारा तत्काल निस्तारण करने हेतु साईबर सैल प्रभारी को निर्देशित किया गया हैं। साईबर सैल हल्द्वानी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी गयी धनराशि 778000/- रूपये को  block करवाकर उक्त धनराशि को शिकायतकर्ता के खाते मे तत्काल वापस कराये गये। पीडित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद किया गया।


लिस टीमः-

1-निरी0 सुधीर कुमार (प्रभारी साईबर सैल)                                                                                                                                                    2- उ0नि0 श्री भगवान मेहर चौकी प्रभारी पीरूमदारा

3-कानि0 सुरेश चन्द

4-कानि0  अरविन्द बिष्ट

5-कानि0 अशोक रावत


नैनीताल पुलिस की जनता से अपीलः-


आप सभी से निवेदन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें, किसी को भी अपना  ATM का नम्बर Password, OTP, CVV  नम्बर शेयर ना करें, अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें, अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। फेसबुक पर अन्जान व्यक्तियों से दोस्ती ना करें जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करे। ओएलएक्स पर आर्मी पर्सन बनकर हो रहे फ्रॉड से सावधान रहें। अज्ञात व्यक्ति की वीडियो कॉल से सावधान रहें। आपका सिम बंद होने से संबंधित आए हुए  text मैसेज पर दिए हुए मोबाइल नंबर पर कॉल ना करें इससे आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।




एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.