Halloween party ideas 2015

 भाजपा का  उत्तराखंड में जाना माना चेहरा तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री उत्तराखंड बनाए जाने का विधान मंडल द्वारा फैसला लिया गया है।



उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर देहरादून स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधानमंडल की  औपचारिक बैठक शुरू   होते ही एक के बाद एक बहुत से नाम सामने आने लगे अनिल बलूनी क्योंकि बैठक में नहीं पहुंचे तो उनका नाम तो पहले से ही तय हो गया कि वह नहीं बन पाएंगे मुख्यमंत्री उत्तराखंड के मुख्यमंत्री।
परंतु जैसे ही निशंक पहुंचे बैठक में शामिल होने के लिए सोशल मीडिया पर और तमाम जगहों पर या खबर फैल गई कि निशंक का नाम करीब-करीब तय माना जा रहा है 
वही कल रात से ही यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि रेखा आर्य को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। 
भाजपा के नेता रमन सिंह कल ही देहरादून पहुंच गए थे और आज उनके पर्यवेक्षण  में विधानमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि तीरथ सिंह रावत अगले मुख्यमंत्री होंगे। ।
तीरथ सिंह रावत टीएसआर ,त्रिवेंद्र सिंह रावत टीएसआर का स्थान लेंगे विधानमंडल की बैठक के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जाएंगी । शपथ ग्रहण समारोह आज ही शाम को 4  बजे किया जाएगा।
माना जा रहा है सुरेंद्र सिंह जीना विधायक के निधन के पश्चात खाली हुई सल्ट की सीट से  तीरथ सिंह रावत को खड़ा किया जाएगा।

तीरथ सिंह रावत ने नए मुख्यमंत्री चुने जाने पर पार्टी का आभार जताया है और कहा है कि उन्होंने कभी सीएम बनने की कल्पना नहीं की थी।
वह उत्तर प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।

1997 में, उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुना गया और उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

वे नवगठित राज्य उत्तराखंड के पहले शिक्षा मंत्री थे।

इसके बाद उन्हें 2007 में उत्तराखंड के राज्य महासचिव और उसके बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और राज्य सदस्यता प्रमुख के रूप में चुना गया।

2012 में, उन्हें विधान सभा सदस्य (MLA) के रूप में चुना गया और 2013 में वह उत्तराखंड भाजपा प्रमुख बने।

उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने छह में से चार नगर निगमों में महापौर पद जीते, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की सभी पाँच सीटों पर जीत हासिल की। पूरे भारत में मतदान प्रतिशत के मामले में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर था। उन्हें एम.पी. 23 मई 2019 को पौड़ी लोक सभा सीट से। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री मनीष खंडूरी को 03.50 लाख से अधिक मतों से हराया। वह अब उत्तराखंड के सीएम हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.