Halloween party ideas 2015

 

 देहरादून: 

 

 



नवनिर्मित मंत्रिमंडल को उत्तराखंड में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है जो इस प्रकार है--

 मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत को गोपन मंत्री परिषद समेत कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापन आवश्यक कार्य ,सतर्कता ,सुराज ,भ्रष्टाचार, उन्मूलन एवं जन सेवा,कारागार नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड एवं अर्धसैनिक कल्याण, वित्त, वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन ,राज्य संपत्ति, राजस्व,, न्याय ,तकनीकी ,शिक्षा ,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, नागरिक उड्डयन ,सूचना लोक निर्माण, आबकारी,  नियोजन ,सचिवालय प्रशासन ,सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास ,ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा ,औद्योगिक विकास, खनन विभाग प्राप्त हुआ है

श्री  सतपाल महाराज को सिंचाई एवं लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, संस्कृति ,धर्म एवं पर्यटन विभाग के साथ बाढ़ नियंत्रण ,भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना के देखरेख का कार्य दिया गया है

 श्री बंशीधर भगत को विधायी एवम संसदीय कार्य, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवम उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय दिया गया है

 श्री हरक सिंह रावत को पूर्व की भांति पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन के साथ आयुष एवम आयुष शिक्षा का विभाग  मिला है

श्री  बिशन सिंह चुफाल , को पेयजल, ग्रामीण निर्माण और  जनगणना ,वर्ष जल संग्रहन  मंत्रालय मिला है


 श्री यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण छात्र कल्याण, निर्वाचन विभाग प्राप्त हुआ है।

 श्री अरविंद पांडेय का मंत्रालय पूर्ववत रहा है उन्हें विद्यालयी शिक्षा बेसिक, माध्यमिक, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज और संस्कृत शिक्षा सौंपा गया है

श्री सुबोध उनियाल को  कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवम फलोउद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी दिया गया है।

नए मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण , औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवम मध्यम उद्यम, खादी एवम ग्रामोद्योग आवंटित हुआ है।

 

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के अंतर्गत 

डॉ धन सिंह रावत को सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवम पुनर्वास सहित उच्च शिक्षा दिया गया है। 

रेखा आर्य  को  महिला सशक्तिकरण  एवम बालविकास, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन आवंटित किया गया हैं। 

नवनियुक्त मंत्री  श्री यतीश्वरानंद को भाषा , पुनर्गठन, गन्ना विकास और चीनी उद्योग सौंपा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.