Halloween party ideas 2015

नैनीताल:


साईबर सैल हल्द्वानी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  साईबर अपराध से पीडित व्यक्ति को  वापस करायी गयी रु0-19672/- की धनराशि



पुलिस द्वारा का गयी कार्यवाही  श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा आम-जनमानस के साथ हो रहे साईबर अपराधों को गम्भीरता से लेते हुये साईबर अपराधो की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल निस्तारण करने हेतु साईबर सैल को निर्देशित किया गया है ।

जिसके क्रम मे दिनांक 11/03/2021 को शिकायतकर्ता गोधन सिंह निवासी रानीबाग काठगोदाम द्वारा साईबर सैल के मो0न0 8171200003 पर खुद के साथ हुये क्रेडिटकार्ड  फ्राड के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी , जिस पर साईबर सैल हल्द्वानी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी गयी धनराशि 29000/- मे से 19762/-को ब्लाक करवाकर उक्त धनराशि को शिकायतकर्ता के खाते मे वापस कराया गया । पीडित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद किया गया।

           साईबर सैल टीम में शामिल रहे ,  निरी0 मनोज रतूड़ी (प्रभारी साईबर सैल) ,  कानि0 सुरेश चन्द, कानि0 अरविन्द बिष्ट,  कानि0 अशोक रावत.                                                                                                                                                   

आप सभी से निवेदन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें, किसी को भी अपना ATM का नम्बर Password, OTP, CVV नम्बर शेयर ना करें, अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें, अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। फेसबुक पर अन्जान व्यक्तियों से दोस्ती ना करें जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करे। ओएलएक्स पर आर्मी पर्सन बनकर हो रहे फ्रॉड से सावधान रहें। अज्ञात व्यक्ति की वीडियो कॉल से सावधान रहें। आपका सिम बंद होने से संबंधित आए हुए  text मैसेज पर दिए हुए मोबाइल नंबर पर कॉल ना करें इससे आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।




एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.