Halloween party ideas 2015

 




आज उत्तराखंड में 117 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण किया गया है। आज 5024 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।कुल मिलाकर अब तक 1666 जगहों पर टीकाकरण हुआ है, अब तक कुल मिलाकर 124420 लोगों को पहले डोज का  टीकाकरण किया गया है, जबकि 2908 को दूसरी का डोज का टीकाकरण किया गया है। 



उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 53 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 96920 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 564 है, आज 96 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 93256 है। अभी तक 1682 लोगों मृत्यु हो चुकी है।

11337 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2169663 सैंपल रिपोर्ट  नेगेटिव आयी है। 9036 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.22% हो गयी है। उत्तराखंड में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है।

आज उत्तराखंड में 02 कोरोना संक्रमित की मृत्यु हुई है। जिसमें से कैलाश अस्पताल देहरादून से 01 और मैक्स अस्पताल देहरादून से 01 है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.