ऋषिकेश:
गणतंत्र दिवस पर जगह जगह क्रार्यक्रम का आयोजन हुआ । जहां राजकीय इण्टर कालेज ,छिददरवाला मे प्रधानाचार्य योगेम्बर सिंह रावत ने ध्वाजारोहण किया । वहीं छिददरवाला क्षेत्र मे सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन द्वारा रैली निकाली गयी । व
ही ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी मे ग्राम प्रधान शोबन सिंह कैन्तुरा ने ध्वजारोहण किया । वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ,छिददरवाला मे चिकित्सा प्रभारी गिरीश रावत रावत ने ध्वाजारोहण किया । इस दौरान यूथ 18 ग्रुप,जनप्रतिनिधियो , ग्रामीणो ने छिददरवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया । कोरोना योद्धा मे चिकित्सक गिरिश रावत,चिकित्सक अंजू बाला,नवीन चन्द्र थपलियाल , स्वास्थ्य निरीक्षक सोफिया ,स्टाफ नर्स हेमा पन्त ,बबीता शर्मा,फार्मेसिस्ट ममता रावत ,मंजू पाल ,मामचन्द्र, अनीता पंवार,संगीता कैन्तुरा, को सम्मानित किया ।इस मौके पर यूथ 18 ग्रुप के अध्यक्ष आयुष रावत ,अंजली रावत नैथानी ,ग्राम प्रधान कमलदीप कौर ,पंचायत सदस्य अभिषेक रावत पंकज पोखरियाल ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा,मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रिंस रावत ,महिला मोर्चा अध्यक्ष समा पंवार , वरिष्ठ भाजपा नेता बलविंदर सिंह, ग्रामीण अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे ।
एक टिप्पणी भेजें