Halloween party ideas 2015

 



ऋषिकेश तहसील की ग्रामसभा श्यामपुर निवासी डॉक्टर हरीश यादव देश के प्रतिष्ठित भारत गौरव सम्मान के लिए चयनित हुये है। 

ऋषिकेश क्षेत्र श्यामपुर ग्राम सभा निवासी व वर्तमान समय मे केंद्र सरकार की उद्यमिता विकास व लघु उद्योग मंत्रालय में  असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर आसीन डॉ हरीश यादव का देश के प्रतिष्ठित  भारत गौरव सम्मान के लिए  चयन उनके द्वारा वर्ष 2019- 20 के लिए सरकारी सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए 19 जनवरी को नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। डॉ हरीश यादव की प्रारंभिक शिक्षा आई डी पी एल इंटर कालेज से तथा उच्च शिक्षा पंडित ललित मोहन शर्मा  स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश से सम्पन्न हुई। भारत गौरव सम्मान के लिए चयन  होने से उन्होंने क्षेत्र के साथ ही राज्य का नाम रोशन किया है। डॉ हरीश यादव को यह सम्मान कैबिनेट मंत्री भारत सरकार श्री मनसुख यूनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट पोर्ट, शिपिंग एवं जलमार्ग स्वतंत्र प्रभार व केमिकल व फर्टिलाइजर मिनिस्ट्री द्वारा प्रदान किया जाएगा।

डॉ हरीश यादव सूक्ष्म,लघु,एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में सहायक निदेशक है। वह युवा सशक्तिकरण में एम एस एम ई में बड़ी भूमिका मानते है भारत गौरव आवार्ड फाउंडेशन प्रतिवर्ष यह पुरस्कार प्रदान करता है। फाउंडेशन के महासचिव डॉ सन्देश यादव विभिन्न सामाजिक  अभियान चला रहे है। फाउंडेशन के उद्देश्य युवाओं को सबल व सक्षम बनाकर राष्ट्र निर्माण करना है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.