Halloween party ideas 2015

 

ऋषिकेश : 



भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त श्यामपुर  मंडल के  अध्यक्ष प्रिंस रावत  का कार्यकर्ताओं ने छिददरवाला मैन चौक  पर  फूल मालाओं  से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित कर खुशी जाहिर की।

शुक्रवार  को कार्यकर्ता बडी संख्या मे  छिददरवाला मुख्य चौक  

पर एकत्र हुये । कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत  का फूल मालाओं से स्वागत किया। 

नव नियुक्त भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत  ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी हैं उसे मै पूरी निष्ठा व लगन के साथ पूरा करुंगा। स्वागत  कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष शोबन सिंह कैन्तुरा, ग्राम प्रधान भगवान सिंह मेहर ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा , बिमला नैथानी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष समा पंवार ,

उपप्रधान हुकम सिंह रागंड,पूर्व प्रधान हरीश कक्कड,वरिष्ठ भाजपा नेता बलविंदर सिंह ,हरदीप सैनी ,शैलेंद्र रागंड ,हरीश पैन्यूली,आयुष रावत,अतुल शर्मा,अभिषेक रावत ,मोहित कक्कड ,सन्दीप नेगी मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.