Halloween party ideas 2015

 उत्तरकाशी;



भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश के लिए की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश के बारे में निहायत ही घटिया और निम्न स्तर की शब्दावली का प्रयोग किया गया था। जिस पर महिला सम्मान से जुड़ी अस्मिता को गहरा आघात लगा। ऐसे सार्वजनिक वक्तव्य से उनकी महिलाओं को लेकर क्या सोच है यह उनकी मानसिकता में साफ दिख रहा है। अपनी उम्र और पद की गरिमा का ख्याल रखे बगैर उनकी इस अशोभनीय टिप्पणी पर महिला कांग्रेस द्वारा कड़ी निंदा कर पुतला दहन किया गया। 

इस मौके पर जिला/शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीना नौटियाल, पालिका सभाषद सविता भट्ट, कविता जोगेला, के अलावा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, पालिका सभाषद बुद्धि सिंह राणा, अजीत गुसाईं, महावीर चौहान सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.