Halloween party ideas 2015



12  दिसंबर, 2020 को वादी उ0नि0 श्री मनोज कुमार और प्रतिवादी  

                                                                                           (1) आशू कुमार चौहान पुत्र जगदीश सिंह नि0 पी.डब्लू.डी. कॉलोनी, कोतवाली बाजपुर जिला उधम सिंह नगर 

(2) अजय उर्फ हरीश पुत्र हरगोविन्द सिंह वर्ष नि0 पी.डब्लू.डी. कॉलोनी, कोतवाली बाजपुर जिला उधम सिंह नगर1

 केस में की गयी  एफआईआर नंबर -647/2020 U/S , IPC-41/102 CRPC एंव 411/34 के कारण पुलिस ने ने कार्यवाही की।

                                                                                     थाना स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत विगत कुछ समय से मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं की सूचना  लगातार प्राप्त हो रही थी । उक्त घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्तगणों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली रामनगर द्वारा उ0नि0 श्री मनोज कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को पतारसी सुरागरसी पर लगाया गया ।

 उ0नि0  मनोज कुमार के नेतृत्व में उक्त पुलिस टीम चोरी गये वाहनों की तलाश में चिल्किया तिराहे पर चैकिंग कर रही थी , उक्त चैकिंग के दौरान पुरुमदारा की तरफ से 01 बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखायी दिये ।

 शक होने पर उक्त मोटर साइकिल को रुकवाया गया तो दोनों व्यक्ति मोटर साइकिल मोड़कर वापिस भागने लगे , दोनों को दोड़क मौके पर ही पकड़ लिया गया । मोटर साइकिल के कागजात मांगने पर दोनों व्यक्ति कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके , पूछताछ मे दोनों ने बताया कि यह मोटर साइकिल हमने लगभग 01 माह पूर्व कोटद्वार रोड रामनगर से चोरी  की थी ।

 जिस पर उक्त दोनों अभियुक्तों को मय मोटर साइकिल के थाना स्थानीय ले जाकर पुनः पूछताछ की गयी तो दोनों ने बताया कि साहब उक्त मोटर साइकिल के अलावा हमने 02 मोटर साइकिल रामनगर क्षेत्र से तथा 01 मोटर साइकिल बाजपुर क्षेत्र से चोरी की थी  जो हमने बरहैनी के आगे आशु चौहान के घर के पास झाड़ियों में छुपा रखीं हैं ।  

अभियुक्त गणों के बताये अनुसार बरहैनी के पास अभियुक्त आशु के घर के पास पहुंचे तो अभियुक्त के घर  से कुछ ही दुरी पर झाडियों में से 03 अन्य मोटर साइकिल बरामद की गयी जिनमें से 02 मोटर साइकिल थाना रामनगर में पंजीकृत 02 अभियोगों से सम्बन्धित पायीं गयी तथा 01 मोटर साइकिल बाजपुर क्षेत्र से चोरी होना पाये जाने पर उक्त सम्बन्ध में थाना बाजपुर को सूचित किया गया है ।      

बरामद माल का विवरण:-                                                                                                                                                         1-मोटर साईकिल हीरो स्पैण्डर प्लस, रजिस्ट्रेशन न0 UK 19-1468 , इंजन न0 HA10AGHHF37509 तथा चेसिस न0 MBLHAR083HHF77535 व रंग सिल्वर के सम्बन्धित FIR NO. 646/2020 U/S 379 IPC

2- मो0सा0 स्पलैण्ड़र प्लस रंग गोरूआ नम्बर प्लेट पेन्ट से ढकी इंजन न0 HA10ERGHF87957 चेसिस न0  MBLHA10CGGHF80534 सम्बन्धित FIR NO. 610/20 धारा 379 भादवि 

3- मो0सा0 हीरो स्पलैण्डर प्रो रंग काला सफेद बिना नम्बर प्लेट जिसका इंजन न0 HA10ELD9J10116 चेसिस न0 सम्बन्धित FIR NO. 643/20 U/S 379 IPC 

4- मोटर साईकिल हीरो स्पलैण्डर प्रो रंग काला सफेद बिना नम्बर प्लेट इंजन न0 HA10ELEHF68554 चेसिस न0 MBLHA10A3EHF39403 बाजपुर क्षेत्र से चोरी

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:                                             1-  श्री अबुल कलाम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर 

2- श्री जयपाल सिंह चौहान व0उ0नि0 कोतवाली रामनगर 

3-उ0नि0 मनोज कुमार 

4-कानि0  तालिब हुसैन 

5-कानि0  महबूव अली 

6-कानि0  भूपेन्द्र सिंह 

7-कानि0 अनिल कुमार



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.