Halloween party ideas 2015

 

बाबा साहेब डॉ अंबेडकर का योगदान देश सदैव रखेगा याद-अनिता ममगाई



ऋषिकेश:



नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके मूलमंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का पालन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने पर जोर दिया।


 रविवार को अंबेडकर नगर में संविधान रचियता बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर महापौर ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब की उपलब्धियों पर गहनता से विचार करने पर जोर दिया।कहा कि, बाबा साहेब ने विश्व का सबसे बड़ा संविधान रचा। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के मूलमंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो को अपनाने पर जोर दिया। अपने सम्बोधन में महापौर ने कहा कि बाबा साहेब  ने दलितों के उत्थान के लिए जीवन भर कठिन परिश्रम किया। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अक्षय खैरवाल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष चेतन शर्मा , जिला मंत्री पंकज शर्मा,रणवीर सिंह , नरेश खैरवाल , अमित , राजेन्द्र बाल्मीकि , विनोद , राजेश डोगरा , अजय बागड़ी, जितेंद्र , सुरेंद्र , महेंद्र , रेखा , उर्मिला, एकता खैरवाल , रानी , कुसुम , मंजू , गंगा शरण , दीपक जाटव , महेश , दिनेश चंद आदि उपस्थित थे।



डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आज पुण्यतिथि मनाई जा रही है। बाबासाहेब के 64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें याद किया जा रहा है। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर वीरभद्र मंडल द्वारा मालवीय नगर में श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस मौके पर मंडल महामंत्री एवं पार्षद सुंदरी कंडवाल, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

सुंदरी कंडवाल ने बाबासाहेब को याद करते हुए कहा कि उनके विचार और आदर्श लाखों लोगों को ताकत देते हैं। बाबासाहेब ने राष्ट्र के लिए जो सपने देखे थे हम उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके विचार हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।


इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुरेंद्र सिंह सुमन, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमेश चंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी अजीत वशिष्ठ, उपाध्यक्ष होम राज गुप्ता, महावीर चमोली, मंत्री विनोद मिश्रा, गोपाल रावत कोषाध्यक्ष जगदीश भंडारी, अविनाश सेमल्टी, विवेक चतुर्वेदी, राहुल कुकरेती, पुनीता भंडारी, राहुल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.