भारतीय जनता पार्टी देहरादून जिला अध्यक्ष श्री शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन रायवाला में प्रातः 9:30 बजे हुआ जहां पर श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। नेपाली फार्म, लाल टप्पड़ भानियावला, डोईवाला लक्ष्मण सिद्ध चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल माला व विभिन्न माध्यमों से स्वागत किया गया स्वागत में वाद्य यंत्रों द्वारा भी स्वागत किया गया महिला मोर्चा ने विभिन्न पहाड़ी संस्कृति की झलक दिखाती हुई वेशभूषा में श्री जेपी नड्डा का स्वागत किया।
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश , प्रदेश उपाध्यक्ष व कैबिनेट दर्जा धारी ज्योति प्रसाद गैरोला का मार्गदर्शन भी स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को मिला इस अवसर पर ओएसडी मुख्यमंत्री धीरेंद्र पंवार,राज्य मंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट ,करण वोहरा, कृष्ण कुमार सिंघल, मेयर अनीता मंमगाई, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल,जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अमित शाह जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ,मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ,राजकुमार, गणेश रावत ,राजेंद्र मनवाल, अरविंद चौधरी, दिनेश सती, पंकज शर्मा, मनवर नेगी,प्रदीप नेगी, रचिता ठाकुर, विक्रम नेगी प्रेम पुंडीर, विजय भट्ट, वीर सिंह, भारत मनचंदा, हिमांशु चमोली, संजय चमोली, परकांत कुमार ,रोहित बडौला, सागर सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे
एक टिप्पणी भेजें