Halloween party ideas 2015

 


12 मजदूर मलबे में दबे ,एक की मृत्यु, एक की हालत चिंताजनक






मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग 58 पर गूलर के पास  निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होने और इससे हुई दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।



दुर्घटना में घायल 12 लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स ऋषिकेश के अनुसार इन 12 लोगों में से एक व्यक्ति को मृत ही अस्पताल लाया गया। जबकि अन्य 11 में से एक की हालत चिंताजनक है जो कि आईसीयू में भर्ती है। अन्य 10 लोगों का उपचार अभी एम्स में चल रहा है। यह सभी मजदूर पुल पर कार्य कर रहे थे।

पुलिस प्रशासन ओर sdrf टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गूलर के समीप एक निर्माणाधीन  ब्रिज का आधा भाग अचानक गिरने से 14 मजदूर गंभीर घायल। बताये गए थे। ब्रिज पर आज लेंटर डालने का काम चल रहा था। अचानक शटरिंग में कुछ गड़बड़ी आ जाने के कारण पुल ढह गया है।

                          

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.