Halloween party ideas 2015

 डोईवाला :


 05 नवम्बर को  केशवपुरी बस्ती में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारे जाने पर  मनोज हाट बाजार वाले ग्राउण्ड के निकट नहर के किनारे वर्मा टैन्ट हाऊस गोदाम के पास अचेत अवस्था में मिला था । इस सूचना पर डोईवाला पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे तो घटनास्थल पर मनोज पुत्र राजकुमार प्रजापति निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून चित्त अवस्था में जिसका सिर फटा हुआ था।

 जिसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारीगणों को दी गयी । इस सम्बन्ध में दिनांक 05.11.2020 को श्रीमती मीना W/o गगन R/o निकट मेला ग्राउण्ड केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून ने हाजिर थाना आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित बाबत खुद के भाई मनोज S/o राजकुमार प्रजापति R/o केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून को अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर चोट मारकर मृत्यु कारित करने विषयक लाकर दाखिल की । 

दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 246/2020 धारा 302 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

उपरोक्त घटना के सफल अनावरण हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद देहरादून के निर्देशन में व श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के निकट पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक  सदर एवं प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर सीसीटीवी की चैकिंग/सुरागरसी/पतारसी हेतु निर्देशित  किया गया । 

घटनास्थल के पास वर्मा टैन्ट हाऊस गोदाम से मिले फुटेज एवं सुरागरसी/पतारसी के आधार पर संदिग्ध अंकित S/o श्री विरेन्द्र R/o हाल पता वर्मा टैन्ट हाऊस गोदाम केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून मूल पता आलमपुर गंगा थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 व चन्द्रकिशोर उर्फ पप्पू S/o चमनलाल R/o इण्डेन गैस गोदाम के पास राजीवनगर केशवपुरी डोईवाला को गिरफ्तार किया गया सख्ती से पूछताछ कर दोनों अभियुक्तों द्वारा बताया कि हम दोनों वर्मा टैंन्ट हाउस में काम करते हैं ।

हमारे साथ मनोज व गगन भी काम करते है, मनोज कभी – कभी काम पर आता था, दिनांक 04.11.2020 को वर्मा टैन्ट का काम कुआंवाला में लगा था, और हम सभी टैन्ट का सामान लाने के लिये छोटा हाथी लेकर कुआंवाला गये थे । कुआंवाला से करीब 01 PM सामान लेकर गोदाम में आये, कुछ देर बाद गगन अपने घर चला गया था, मनोज यूनियन में चला गया था और अंकित व पप्पू ठेके पर देशी शराब का पव्वा लेकर गोदाम में आये और शराब पीकर सो गये । शाम 05.30 बजे मनोज पैसे लेने वर्मा टैन्ट हाऊस गोदाम पर आया लेकिन अभिषेक वर्मा वहां पर नही मिला तो मनोज वहां वापस चला गया था, अंकित व पप्पू ने फिर ठेके से शराब लाकर पी रात 08 बजे करीब मनोज पैसे लेने दोबारा गोदाम में आया तथा अंकित व पप्पू से पैसे मांगने लगा अंकित व पप्पू के पास पैसे न होने के कारण मनोज को धक्का देकर भगा दिया तो मनोज गाली – गलौच करने लगा पप्पू ने उसे गोदाम से धक्का देकर बाहर नीचे गिरा दिया तथा अंकित ने गुस्से व नशे में मौके पर पडे पत्थर से मनोज के सिर पर वार कर दिया मनोज को वहां छोडकर अंकित व पप्पू गोदाम में आ गये, टंकी में हाथ धोये उसके बाद खाना खाया, खाते समय कमरे में अजय आ गया था उसके बाद बर्तन झूठे छोडकर गोदाम में चले गये और सो गये । सुबह लम्बू नाम के एक व्यक्ति ने पप्पू को मनोज के मरने की खबर दी । अंकित व पप्पू ने मनोज के मरने की खबर वादिनी व उसके जीजा को दी गई ।  

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरणः-

1. अंकित S/o श्री विरेन्द्र R/o हाल पता वर्मा टैन्ट हाऊस गोदाम केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून मूल पता आलमपुर गंगा थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष

2. चन्द्रकिशोर उर्फ पप्पू S/o चमनलाल R/o इण्डेन गैस गोदाम के पास राजीवनगर केशवपुरी डोईवाला उम्र 45 वर्ष

पुलिस टीम का विवरण- 

1. क्षेत्राधिकारी श्री अनुज कुमार                    2.SHO सूर्य भूषण सिंह नेगी                         

2. SSI महावीर सिंह रावत                          4. SI कमलेश प्रसाद गौड                             

    5.   SI शांति प्रसाद चमोली                          6. SI सत्येन्द्र भण्डारी                                  

    7.  SI राजेन्द्र सिंह रावत                               8. HCP ना0पु0 राजकुमार                           

    9.  कानि0 रविन्द्र टम्टा                                10. कानि0  शशिकान्त                                

    11. कानि0 विकास                                     12. कानि0 हरीश उप्रेती

सर्विलांस/CCTV टीम का विवरणः-

1. निरीक्षक एश्वर्य पाल – प्रभारी SOG देहरादून 

2. SI मोहन सिंह - SOG देहरादून 

3. कानि0 प्रमोद - SOG देहरादून

4. कानि0 अमित - SOG देहरादून 

5. कानि0 प्रभात जुगरान फील्ड यूनिट देहरादून


"ऑपरेशन सत्य" के अन्तर्गत   पुलिस  कार्यवाही में 10 पैटी देशी शराब मय वाहन संख्या- UK07Q-4397 INDICA CAR के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार 



जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान "ऑपरेशन सत्य" को सफल बनायें जाने हेतु , डोईवाला द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर हल्का/बीट वाईज टीम गठित कर वर्तमान में प्रचलित कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत तैयार S.O.P. के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया!

    इसी क्रम में गठित टीम द्वारा दिनांक 06.11.2020 को दौराने चैकिंग लालतप्पड चौकी गेट के पास से अभियुक्तगण रिजवान पुत्र कलवा निवासी नारायणपुर मण्डावर बिजनौर उत्तर प्रदेश व. साहिब पुत्र नसीम निवासी बेडपुर थाना कलियर शरीफ हरिद्वार उत्तराखण्ड को वाहन संख्या UK07Q-4397 INDICA CAR से 10 पैटी (480 पव्वे) देशी जाफरान शराब परिवहन करने के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0 247/20 धारा 60/72 Ex. Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया,  अभियुक्तगणों को समय से मा0 न्यायालय में पेश किया गया है । उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी, कानि0 1519 स्वपनिल और कानि0 733 कपिल यादव टीम में शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.