Halloween party ideas 2015

  •  त्रिपक्षीय वार्ता के बाद पहली नवंबर से प्रस्तावित आंदोलन स्थगित
  • उक्रांद के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर के नेतृत्व में  आंदोलन चलाने को थे लामबंद।


नरेंद्रनगर:

 

 विधानसभा की पट्टी दोगी क्षेत्र व्यासी में बन रहे रेलवे स्टेशन निर्माण से उपजी समस्याओं के निराकरण के लिए उक्रांद के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता आंदोलनरत थी।

  बता दें कि विगत 10 अक्टूबर को क्षेत्रीय लोगों ने समस्याओं के निराकरण के लिए उक्रांद के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर के नेतृत्व में व्यासी बाजार में जबरदस्त जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था और मांगे न माने जाने पर आंदोलनकारियों ने पहली नवंबर से व्यासी में  निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर काम रोको आंदोलन की चेतावनी दे डाली थी।

मामला सुलट जाए इसके लिए रेलवे स्टेशन निर्माण में जुटी कंपनी के पदाधिकारियों व स्थानीय प्रशासन की पहल पर व्यासी में ही त्रिपक्षीय वार्ता आहूत की गई।

इस त्रिपक्षीय वार्ता में तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल, रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुडी तथा आंदोलन का नेतृत्व संभाल रहे उक्रांद के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में प्रदेश के अंदर  निर्माण दाई कंपनियों में 70% स्थानीय बेरोजगार हुए लोकल युवाओं को योग्यता अनुसार रोजगार दिलाए जाने, रेलवे स्टेशन निर्माण से काश्तकारों व क्षेत्र वासियों की संपत्ति की हुए नुकसान का उन्हें उचित मुआवजा दिलाए जाने, माह की समाप्ति पर मजदूरों को वेतन भुगतान करने,समान पद व समान कार्य के लिए समान वेतन भुगतान करने, हैवी ब्लास्टिंग से सूख रहे पानी के स्रोतों और मकान में पड़ती जा रही दरारों का उचित ट्रीटमेंट व रख-रखाव किए जाने, वंचित लोगों को नियोजन की धनराशि तत्काल मुहैया कराए जाने जैसी आदि मांगे शामिल थीं।

त्रिपक्षीय वार्ता में तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल,रेलवे के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुडी व 

उक्रांद के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर के बीच आंदोलनकारियों की मांगों के निस्तारण के लिए गहन विचार-विमर्श के बाद रेलवे के अधिकारी ओमप्रकाश मालगुडी ने आश्वस्त किया कि  सभी मांगों के निस्तारण की कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जाएगी।



इस आश्वासन के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार पहली नवंबर से व्यासी में प्रस्तावित जुलूस/प्रदर्शन जैसी हड़ताल को आंदोलनकारियों ने स्थगित करने का फैसला कर लिया है।

त्रिपक्षीय वार्ता में तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल,रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुडी तथा उक्रांद के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर,क्षेत्र के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता दशरथ सिंह पुंडीर, लोयल ग्राम पंचायत की प्रधान देवेश्वरी देवी,क्षे०पं०स० सुरजन सिंह पुंडीर, प्रधान मनोज सिंह,अनिल,सूरत राणा, धनवीर,गीता देवी, तेजपाल सिंह,जगदीश जेठुडी़,बने सिंह,रणजीत सिंह तथा धीर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय  प्रतिनिधि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.