Halloween party ideas 2015

देहरादून:

 

                  प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ,उत्तराखंड ने आज अपने संगठन के सभी 19 जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। 

        आज  देहरादून जिले हेतु श्री सुभाष कोहली वरिष्ठ उपाध्यक्ष ( ऋषिकेश) ,हरिद्वार के लिए श्री प्रमोद जोहर उपाध्यक्ष  (रुड़की)एवं अल्मोड़ा जिले में स्वयं प्रदेश अध्यक्ष जिले का प्रभार भी देखेंगे। 



             प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने जिला प्रभारियो की घोषणा करते हुए कहा कि हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिलाध्यक्षो के निर्णय का सम्मान करते हुए उन्हें संगठन के संचालन में सहयोग करना होगा।किसी भी प्रकार के टकराव को अनुशासनहीनता माना जायेगा चुकि जिला प्रभारी का दायित्व प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दिया गया है इसलिए जिलों में संगठन कैसे चलेगा इसको भी जिला प्रभारी देखेंगे।    

जिला प्रभारी अपने जिले की कार्यकारिणी के साथ समय-समय पर बैठक कर नगर इकाइयों  की गतिविधियों और उनके समयबद्ध त्रिवार्षिक चुनावों की जानकारी प्रदेश महामंत्री को देते रहेंगे। नगर इकाइयों को भी आचार संहिता का अनुपालन करना होगा वे अपनी समस्या ज़िले के माध्यम से ही आगे भेज सकते हैं। जो नगर इकाई जिला संगठन के निर्देशों का अनुपालन नहीं करेंगे उन पर अनुशासन समिति अपनी टिप्पणी  दे सकती है। 

प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हमें अनुशासित होकर संगठन चलाना होगा जब हम अनुशासन में रहेंग तभी दूसरे को संदेश दे सकते हैं।  प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अब हमारे संगठन के जिलों के प्रभारी निम्न प्रकार होंगे--

1- अल्मोड़ा-नवीन वर्मा,हल्द्वानी ।

2- ऊधमसिंह नगर- श्री अनिल अग्रवाल खुलाशा, रामनगर।  

3-उत्तरकाशी - श्री उपेन्द्र असवाल, पुरोला।

4-चम्पावत-श्री महेश जोशी,खटीमा । 

5- चमोली- श्री माधव प्रसाद सेमवाल ,जोशीमठ।

6- काशीपुर- श्री अशोक छावडा ,गदरपुर।

7- टिहरी- श्री कृष्ण कुमार सिंधल ,ऋषिकेश। 

8-देहरादून- श्री सुभाष कोहली, ऋषिकेश। 

9- नैनीताल- श्री गुलशन छावडा,रुद्रपुर।

10- पिथोरागढ- श्री बिपिन चन्द्र पाण्डे, वड्डा। 

11- पौड़ी  - श्री संजय गर्ग, रुड़की। 

12-  बागेश्वर- श्री मनोज अरोरा, कौसानी। 13- रानीखेत  - श्री किशन चन्द्र  गुर्रानी ,अल्मोड़ा। 

14- रुड़की-  श्री अरविंद मंगल, ज्वालापुर।                15 - रुद्रप्रयाग  - श्री ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, कर्णप्रयाग। 

16- श्री नगर - श्री राकेश कुमार डिमरी, चमोली ।

17- यमुना घाटी - श्री मदन लाल अग्रवाल, पुरोला। 

18 - ऋषिकेश - श्री अब्दुल अतीक, टिहरी। 

19- हरिद्वार  - श्री प्रमोद जोहर, रुड़की।                   

   प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में निर्णय लिया गया है कि दीपावली के तुरंत बाद प्रदेश कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह कराया जायेगा जिसमें मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी मिश्र को आमंत्रित किया जाना सुनिश्चित हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.