Halloween party ideas 2015

  ऋषिकेश :

 उत्तम सिंह


 श्यामपुर क्षेत्र के किसानों का जंगली जानवरों से चोली दामन का साथ है। तभी तो आये दिन किसानों की फसल को कभी हाथी, कभी नील गाय चट कर बर्बाद करते रहते है। किसानों को इनके आतंक से रहात भी नही मिली कि अब जंगली सुअरों का आतंक किसानों के दिन का चैन व  रात की नीद उड़ा रहे है। बीते कई दिनों से श्यामपुर क्षेत्र की ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में जंगली सुअरों ने किसानों की फसल पर कोहराम मचाया हुआ है। 




बीते दिनों से  सुअर तैयार धान के खेत मे घुस कर फसल चट करने के साथ ही रौद कर बर्बाद कर रहे है। किसान ओमप्रकाश रयाल , ओमप्रकाश रतूड़ी ,गिरीश चंदोला के खेत की फसल को सुअरो ने रौदकर नष्ट कर डाला। सूचना पर वन विभाग के बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा ने बर्बाद फसल का मुआयना कर क्षतिग्रस्त फसल के मुआवजा दिलाये जाने का भरोसा प्रभावित किसानों को दिया। साथ ही उन्होंने जंगली जानवरों के आने के अलर्ट करने की मशीन वाईल्ड एनिमल प्रोटेक्टर डिवाईस भी किसानों को उपलब्ध कराई। ताकि जानवरों के खेत मे प्रवेश करते ही डिवाईस का सायरन  बजने लगता है। तथा किसान को उनके खेत मे  जंगली जानवरों के आने की जानकारी होने पर जानवरों को खदेड़ देता है।  इस मोके पर क्षेत्र पंचयात सदस्य श्रीकांत रतूड़ी ने  वन विभाग से ग्रामीणों को मुवावजा दिलाने की भी मांग की। बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा ने  आश्वासन दिया  कि फसल के नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की रिपोर्ट उच्चआधिकारियों को जल्द अग्रसारित कर दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.