Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश:


भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दोड़ गई। लंबी बीमारी के बाद उत्तराखंड में भाजपा को सीचने वाले ज्ञान सिंह नेगी का निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने अनेकों वरिष्ठ नेताओं के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह नेगी ने जौली ग्रांट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली ।सांस की बीमारी होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर नगर निगम महापौर ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अनुसरण परिषद के उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी पार्टी के सच्चे सिपाही थे।

 उन्होंने जीवन पर्यंत मूल्यों पर आधारित राजनीति की एवं संगठन को मजबूत करने में अपना  योगदान दिया। उनके निधन से पार्टी को जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.