Halloween party ideas 2015



उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 439 मामले आए हैं।  जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 10886 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय केसों की संख्या 4020 है, आज 217 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 6687 है। अभी तक 140 लोगों मृत्यु हो चुकी है, आज 6227 लोगों के सैंपल रिपोर्ट  नेगेटिव पाए गए हैं।  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 61.43% हो गयी है। उत्तराखंड में कंटेनमेंट जोन बढ़कर 486 हो गये है। आज अल्मोड़ा जनपद से 20, बागेश्वर से 3, चमोली से 35, चंपावत से 12, देहरादून से 64,  हरिद्वार से 90, नैनीताल से 8, पिथौरागढ़ से 26, टिहरी से 39 और उधमसिंह नगर से 47 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। देहरादून में 7, उधमसिंह नगर में 33, उत्तरकाशी में 2, चम्पावत में 4, बागेश्वर में 1, टिहरी में 2, हरिद्वार में 399, नैनीताल में 38 कंटेनमेंट जोन है।
                                                                                                                                                                    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित 4 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 20 लोगों की कोविड सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 8 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।                                                                                                                                          
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल जी ने बताया कि ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 35 वर्षीय  महिला सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर बीती 5 अगस्त को एम्स में भर्ती हुई थी, जिसका कोविड सेंपल पॉजिटिव पाया गया था, उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां कोविड वार्ड आईसीयू में वेंटिलेटर पर थी,उक्त मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरा मामला बागपत, उत्तरप्रदेश का है। उत्तरप्रदेश के बागपत निवासी 60 वर्षीय पुरुष जो कि फेफड़ों से संबंधी दिक्कतों के चलते बीते माह 22 जुलाई को एम्स आया था,जिसकी कोविड सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई।                                                                                                                                                                                                                   तीसरा मामला हरिद्वार का है। आर्यनगर ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 72 वर्षीय पुरुष जो कि किडनी व सांस रोग से ग्रसित था व बुखार आदि शिकायत के साथ बीती 10 अगस्त को एम्स ऋषिकेश आया था। जिसका कोविड सेंपल पॉजिटिव आने पर उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था, उक्त पेशेंट की उपचार के दौरान मौत हो गई। जब​कि चौथा मामला कनखल हरिद्वार का है। हरिद्वार निवासी 76 वर्षीय पुरुष जो कि डायबिटीज, हाईपरटेंशन, सांस लेने में तकलीफ तथा बुखार की शिकायत पर बीती 4 अगस्त को एम्स में आया था,जिसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसके बाद उक्त व्यक्ति को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। बुधवार सुबह कोविड आईसीयू में उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई।  

अलावा बीस बीघा,ऋषिकेश निवासी 31 वर्षीय पुरुष जो कि एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग ऑफिसर है कोविड संक्रमित पाया गया है, इसके अलावा ऋषिकेश निवासी एक 50 वर्षीय पुरुष, वीरभद्र मार्ग निवासी 29 वर्षीय पुरुष जो कि एम्स कोविड ओटी में हेल्थ केयर वर्कर है की कोविड सेंपल रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा टिहरी विस्थापित आमबाग, ऋषिकेश एक 25 वर्षीय पुरुष जो कि एम्स में नर्सिंग ऑफिसर है की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एम्स का एक 28 वर्षीय व दूसरा एक 23 वर्षीय हेल्थ केयर वर्कर की कोविड सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिव मंदिर,ऋषिकेश निवासी 42 वर्षीय पुरुष व टिहरी विस्थापित क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय पुरुष जो कि एम्स में हेल्थ केयर वर्कर है, की कोविड सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
नगीना बिजनौर निवासी 45 वर्षीय महिला व झबरेड़ा, हरिद्वार निवासी 42 वर्षीय पुरुष, देहरादून निवासी 57 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। बिहारीगढ़, हरिद्वार निवासी 83 वर्षीय पुरुष तथा देहरादून निवासी 39 वर्षीय पुरुष की कोविड सेंपल रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव पाई गई है। उधमसिंहनगर निवासी 55 वर्षीय पुरुष, ज्वालापुर, हरिद्वार 29 वर्षीय पुरुष, मोतीबाजार देहरादून निवासी 28 वर्षीय पुरुष, ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 21 वर्षीय पुरुष की कोविड सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा हरिद्वार निवासी 35 वर्षीय पुरुष व देहरादून निवासी 42 वर्षीय पुरुष जो कि एम्स में हेल्थ केयर वर्कर है की सेंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। मुरादाबाद निवासी 36 वर्षीय एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी कोविड पॉजिटिव रोगियों के बाबत एम्स की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.