Halloween party ideas 2015




उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 246 मामले आए हैं।  जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 8254 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय केसों की संख्या 2885 है,  आज 386 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 5233 है। अभी तक 98 लोगों मृत्यु हो चुकी है, आज 2975 लोगों के सैंपल रिपोर्ट  नेगेटिव पाए गए हैं।  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर बढ़कर 63.42% हो गयी है। उत्तराखंड में कंटेनमेंट जोन बढ़कर 369 हो गये है। आज अल्मोड़ा से 2, चमोली से 3, चंपावत से 1, देहरादून से 47, हरिद्वार से 20, नैनीताल से 50, पौड़ी से 9, बागेश्वर से 1, रुद्रप्रयाग से 6, टिहरी से 5, उधमसिंह नगर से 36 और उत्तरकाशी से 66 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 93 व्यक्ति पहले से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने से कोरोना के शिकार हुए है, 3 सेना के जवान हैं, 30 आई.टी.बी.पी के जवान हैं, 3 हेल्थ केयर वर्कर है, 7 फ्लू के मरीज हैं, 5 गर्भवती महिलाएं हैं, 85 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है, बाकी सब प्रवासी उत्तराखंड है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित एक 29 वर्षीय कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एम्स संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।                                                                                                                              
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल जी ने बताया कि सहारनपुर, उत्तरप्रदेश निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति जो कि बीती 1 अगस्त को पेट फूलने व पेट में दर्द की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आया था। यह समस्या मरीज को पिछले 20 दिनों से बनी हुई थी। इसके अलावा उसे पिछले पांच दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी। उक्त व्यक्ति इससे पूर्व सहारनपुर में अपने रोग का उपचार करा रहा था, आराम नहीं मिलने पर उसे एम्स भेजा गया था। उक्त व्यक्ति का एम्स में कोविड टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बीते मंगलवार की देरशाम उक्त मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई।                                                                                                                                                          
इसके अलावा एम्स में दो अन्य लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है, जो कि  दोनों पिता-पुत्र हैं। श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति व उसका 21 वर्षीय पुत्र बीती 3 अगस्त को एम्स की ओपीडी में आए थे। जहां दोनों का कोविड सेंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उक्त 45 वर्षीय व्यक्ति को पिछले सात दिनों से बुखार की शिकायत थी। बताया गया कि उक्त व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री के तहत बीते माह 13 जुुलााई को सीतापुर, उत्तरप्रदेश गया था व वहां से 23 जुलाई को श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार लौटा था। उक्त व्यक्ति को बुखार तथा उसके पुत्र को बुखार व खांसी की शिकायत होने पर वह एम्स में ओपीडी में पहुंचे। उक्त दोनों लोगों को नजदीकी कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित कोविड पॉजिटिव मामलों के बाबत एम्स संस्थान की ओर से जिला सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.