Halloween party ideas 2015



मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज  श्री चेतन चौहान जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे राजनीति के माध्यम से जनसेवा के लिए समर्पित थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करे।

पिछले दिनों चेतन चौहान (74 वर्षीय ) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था. जिसके चलते उन्हें वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था .पिछले 2 दिनों से वह वेंटिलेटर में थे.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है
 
उनकी  अचानक  मृत्यु से खेल जगत को बहुत क्षति हुई है उत्तराखंड  क्रीड़ा  भारती   ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना ने की है.



           

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.