Halloween party ideas 2015





मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रक्षाबन्धन के अवसर पर देश भर में आयोजित होने वाले संस्कृत दिवस की बधाई व शुभकामनायें दी हैं।
अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देववाणी संस्कृत भाषा राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने वाली सरल और सरस है। सभी प्रकार के ज्ञान और विज्ञान को पोषित करने वाली संस्कृत भाषा को हमारे पुराण व शास्त्रों में अमृत के समान बताया गया है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत भाषा हमारे राज्य की दूसरी राजभाषा होने के साथ-साथ भारत के प्राचीन ऋषियों मुनियों की भाषा भी रही है। केन्द्र सरकार द्वारा भी नई शिक्षा नीति में संस्कृत भाषा के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण उपाय सुनिश्चित किये हैं। राज्य सरकार भी संस्कृत भाषा के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.