Halloween party ideas 2015



 दून उद्योग व्यापार मण्डल ने अपनी नई कार्यकारीणी की घोषणा कर दी है,जिसमे हाथीबड़कला व्यापार मण्डल के तीन  पदाधिकारियों को जगह दी गई है,पियूष मौर्य को दून उद्योग व्यापार मण्डल का मीडिया प्रभारी बनाया गया है,साथ ही मनोहर सिंह भण्डारी एवं ललित बोरा को उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है.
पियूष मौर्य ने सभी  पदाधिकारियों को बधाई दी है,साथ ही बताया की कैमिस्ट एसोसीएसन के मनीष नन्दा को उपाध्यक्ष,नीरज जैन सह सचिव,नवनीत मलहोत्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है.
इस खबर से सभी व्यापारियो मे हर्ष का माहौल है,सभी ने एक दुसरे को शुभकामनाये प्रेषित की है.मौर्य ने बताया की सभी पदाधिकारी उत्साह एवं ऊर्जावान है,ज़िनसे संगठन को शक्ति मिलेगी,और साथ मिलकर काम करने मे मजा भी आयेगा.
संगठन के विस्तार को प्राथमिकता दी जायेगी,व कोरोना काल मे बिगड़े व्यापारीक हालात को सुधारना भी प्राथमिकता होगी.
                                     
                         
    

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.