Halloween party ideas 2015


कल रात्रि 9:00 बजे के  हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना संक्रमण के अट्ठारह और मामले सामने आए जबकि 49 लोग रिकवर हुए हैं और मौतों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 1655 हो गए हैं। 866 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। 18 में से 13 मामले देहरादून के हैं जिसमें एक हेल्थ वर्कर है . एक मामला हरिद्वार से,  03 टिहरी से और एक उत्तरकाशी से है जो सभी प्रवासी हैं।      

                          
कल रात एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई है , और एक की आज हुई है।
  एम्स में  बृहस्पतिवार को तीन अन्य सैंपल कोविड पॉजिटिव आए हैं, इनमें एक पेशेंट 8 जून व दो 9 जून को एम्स ओपीडी में जांच के लिए आए थे,जहां इनका कोविड सैंपल लिया गया था।                                                                                                                                                               एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि हरिसन एंक्लेव गोविंदपुरम गाजियाबाद निवासी एक 25 वर्षीय महिला जो कि बीती 8 जून को पेनक्रियाटिटिस की शिकायत के साथ एम्स की इमरजेंसी में आई थी, उपचार से पूर्व इनका कोविड सैंपल लिया गया व उसे कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। जिसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को कोविड पॉजिटिव आई है, यह महिला एसिम्टमेटिक (जिसमें रोग के लक्षण नहीं दिखाई पड़ते) हैं।

उधर दूसरी ओर दिल्ली से खंडी गांव, जनपद रुद्रप्रयाग निवासी एक 50 वर्षीया महिला व 21 वर्षीया युवती 9 जून को ऋषिकेश पहुंची थी, जिन्हें उसी दिन सीमा डेंटल कॉलेज में कोरंटाइन किया गया था, साथ ही उन्हें एम्स ओपीडी में कोविड सैंपल के लिए लाया गया था, इन दोनों की रिपोर्ट भी बृहस्पतिवार को कोविड पॉजिटिव आई है। इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.