Halloween party ideas 2015

कांग्रेस पार्टी द्वारा आज पूरे देश में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकांें को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी कार्यक्रम के तहत आज देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कंाग्रेसजनों ने देहरादून स्थित षौर्य स्थल पर जाकर भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश  कंाग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने प्रतिभाग करते हुए शहीद स्थल पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कंाग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कंाग्रेसजन प्रदेश  कार्यालय में एकत्रित हुए जहां से उन्होंने शौर्य स्थल पहुंचकर देश की रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हम सब कांग्रेसजन गलवांन घाटी में भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक घटना का सामना करने वाले सेना के जवानों के साहस और बलिदान की सराहना करते हुए देष की रक्षा के लिए षहीद हुए वीर सपूतों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेसजनों द्वारा किये गये प्रदर्शन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह सहित अनेक कांग्रेसजनों पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जाने के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज करने के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने सभी जिला कंाग्रेस कमेटियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है। 

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर भाजपा सरकार के फैसले का कडा विरोध किया उसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना महामारी के चलते आम जनता की डावांडोल हुई आर्थिक स्थिति के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि कर जनता की समस्या को और बढ़ रही है जिसका कांग्रेसजनों द्वारा विरोध करने पर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं।






आज अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर गलवान में शहीद जवानों को शहीदों को नमन कार्यक्रम के तहत पूरे देश मे शहीद स्मारकों पर शहीदों को नमन किया गया।।

डोईवाला विधानसभा में भी विभिन्न शहीद स्मारकों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारकों में जाकर गलवान शहीदो को नमन किया।।

भानियावाला शहीद राजेश नेगी स्मारक पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा शांति मौन रखा औए शहीदों को श्रद्धांजलि दी । उत्तराखंड राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा चीन द्वारा भारतीय सीमा में घुसकर सैनिको पर हमला किया गया और इसमें हमारे 20 जवान शहीद हो गए,हमारे वीर सैनिकों ने उनका डटकर मुकाबला किया और उन्हें भारतीय सीमाओं पर घुसने का प्रयास को विफल करने का पूरा प्रयास किया।।
कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा चीन पर सरकार ने  मजबूत नीति नही अपनाई औऱ कारण है चीन आये दिन सीमाओं पर कब्जे का प्रयास कर रही है,जिसमे मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए।।
इस मौके किसान कांग्रेस अध्यक्ष उमेद बोरा,गन्ना समिति के अध्यक्ष  मनोज नौटियाल,राजीव गांधी पंचायत राज संगठन  जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री,नगर अध्यक्ष महेश लोधी, सोशल मीडिया अध्यक्ष अनुज कन्नोजिया, NSUI विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,सेवादल अध्यक्ष साजिद अली,सभासद बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष आरिफ अली,आसिफ हसन,अंकित कुड़ियाल,सतनाम सिंह,रोहित नेगी,साहिस्ता आदि उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.