Halloween party ideas 2015



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के अनुसार सुबह 8 बजे, देश  में  पिछले 24 घंटों में 9,996 मामले दर्ज किए।  पिछले 24 घंटों में 357 मौत  हो गयी  है , जबकि 1,41,028 रोगियों को ठीक किया गया है या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। 1,37,448 सक्रिय  मामले  है। पहली बार  भारत में रिकवर  ने सक्रिय  मामलों  को पार कर लिया है।  यह अंतर्  गुरुवार को 3 ,880 तक पंहुच गया है भारत की  मृत्यु दर (सीएफआर)  2.8%  है।
आज 2,86,579  आंकड़ों तक पहुंचने के बाद भारत चौथे सबसे प्रभावित देश  यूके   बराबर  आ रहा है।  रिकवरी दर अब 48.88 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
इसके अतिरिक्त, आईसीएमआर द्वारा की गई जांचों की संख्या 50 लाख से अधिक हो गई है, आज यह संख्या 50,61,332 है। पिछले 24 घंटों के दौरान, आईसीएमआर ने 1,45,216 नमूनों की जांच की है। आईसीएमआर ने संक्रमित व्यक्तियों में नोवेल कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए जांच क्षमता में बढोतरी जारी रखी है। सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या अब बढ़ कर 590 हो गई है और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या अब बढ़ कर 233 (कुल 823) हो गई है।
छह शहरों-मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली एवं बंगलुरु में कोविड-19 के लिए आरंभ किए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभागों एवं नगर पालिका स्वास्थ्य पदाधिकारियों को तकनीकी सहायता एवं आरंभिक मदद उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय टीमें तैनात की गई हैं।
ये टीमें कोविड-19 के लिए आरंभ किए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करने के लिए अगले एक सप्ताह के भीतर उल्लिखित शहरों का दौरा आरंभ कर देंगी। ये टीमें आरंभ की गई गतिविधियों की दैनिक रिपोर्ट राज्य स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को प्रस्तुत करेंगी।
वे तत्काल महत्व के किसी मुद्दे के संबंध में उन्हें सूचित करेंगी और दौरा संपन्न होने से पूर्व अपनी टिपण्णियों और सुझावों की एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।
कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्वों, दिशानिर्देशों एवं परामर्शियों पर प्रमाणित और अद्यतन जानकरी के लिए कृपया नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA. का अवलोकन करें। 
कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को technicalquery.covid19@gov.in पर तथा अन्य प्रश्नों को ncov2019@gov.in और @CovidIndiaSeva. पर भेजा जा सकता है।
कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रश्न के मामले में कृपया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 या 1075 (टोल फ्री) पर काल करें। कोविड-19 पर राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची भी  https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf. पर उपलब्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.