Halloween party ideas 2015

हरिद्वार :



रानीपुर विधानसभा के चौक बाजार मंडल के भाजपा युवा मोर्चा  ने हिमांशु  वर्मा  के नेतृत्व में आज चीन  के राष्ट्रपति  का पुतला दहन कर , वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित   की ।  चीन के सामान का बहिष्कार  करने की शपथ  लेते हुए युवाओं ने   चीनी सामान  की होली  जलाई। युवा  मोर्चा अध्यक्ष आलोक  चौहान ने
कहा कि भारत  की जनता  कोरोना महामारी के साथ साथ  पकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद और चीन के अघोषित युद्ध से भी जूझ रही है।  फिर भी 135 करोड़ देशवासियों  का आत्मविश्वास इन सभी पर भारी है।  महामंत्री प्रिंस और क्षितिज गौतम   ने सभी से अपील की है चीन के सामान  के साथ  मोबाइल  एप्प  को भी अपनी  जिंदगी  से बाहर  निकाल फेंकें , यही देश के शहीद जवानो को सच्ची श्रद्धांजलि  होगी। मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि ने कांग्रेस को आगाह  किया कि चालबाज़   चीन के लिए अपने ही देश पर ऊँगली उठाने की भूल ना करे अन्यथा  देश   का युवा  इसका समय  आने पर जवाब अवश्य  देगा।
इस अवसर पर मोहित शर्मा, वागुल भगत,पूनम चौहान, भगत सिंह, सुरेंद्र  पाल , विपिन  धावरी,अंकुर पालीवाल , प्रेम तिवारी , साहिल   , दिनेश मिश्रा आदि  उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.