Halloween party ideas 2015

   ऋषिकेश   ;  
 
एम्स ऋषिकेश में आज 11 कोरोनावायरस मामले सामने आए हैं। जिसमें से दो उत्तर प्रदेश के हैं जो कि ओपीडी में दिखाने  आए थे। उत्तर प्रदेश के इन दोनों कोविड-19 मरीजों में से एक की मृत्यु हो गई है।                                                                                                                                                                                         अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में बुधवार को 3 लोगों की जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल जी ने बताया कि पहला मामला रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम गूनाल निवासी एक 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। यह व्यक्ति 31 मई को मुंबई से ऋषिकेश पहुंचा था, जिसे प्रशासन द्वारा 1 जून को एम्स की ओपीडी में चैकअप के लिए लाया गया था । जहां इसका कोविड सैंपल लिया गया। इस व्यक्ति को सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में कोरंटाइन किया गया था।
दूसरा केस पुरकाजी मुजफ्फरनगर निवासी एक पुरूष 26 वर्षीय एवं तीसरा केस मुजफ्फरनगर निवासी एक 25 वर्षीया महिला की है। यह दोनों पेशेंट बीती 1 जून को एम्स ओपीडी में आए थे। जिनकी रिपोर्ट बुधवार को कोविड पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी इस महिला को अत्यधिक अनीमिया, उल्टी एवं डायरिया की शिकायत होने पर एम्स आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया था, जहां आज कोविड संक्रमित 25 वर्षीया महिला की मृत्यु हो गई है। जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। इनके कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी को से दी है।



इसके अलावा 8 अन्य केसों में भी कोविड पॉजीटिव की पुष्टि हुई है। जिनमें उत्तरकाशी के 2, टिहरी का 1, कोटद्वार के 2, यमकेश्वर के 2 व 1 पौड़ी क्षेत्र का है। इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.