आज दिनांक 30.5.2020 को देवभूमि विचार मंच के तत्वाधान में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ,एक बैठक का आयोजन हुआ। साथ ही महिला विमर्श की श्रृंखला आगे निरंतरता से बढ़े इस पर विचार हुआ।
वेबिनार की संयोजिका डॉक्टर पल्लवी मिश्र है,जिन्होंने सनातन परंपरा को आधुनिक युग से जोड़ने की बात कही। पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सबको शुभकामनाएं दी और महिलाओ के उत्थान पर चर्चा की।
डॉक्टर अमिता ने इसे श्रंखला को चरणबद्ध तरीके से आयोजित हो ऐसा कहा। डॉक्टर रश्मि पंत, डॉक्टर पूनम तिवारी व अपर्णा ताम्हणकर ने मनोविज्ञानिक पक्ष पर विचार प्रकट किये।
डॉक्टर तृप्ति दीक्षित ने सनातन के संस्कार पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इसमे ब्रज और मेरठ प्रान्त से भी वक्ताओं का जुड़ना हुआ।
डॉक्टर सोनू द्विवेदी ने कहा की महिलाये इस काल में धैर्य रखें ऐसे उपाय पर विचार करना होगा। डॉक्टर किरण नौटियाल ने महिला विमर्श में विविध आयाम पर परिचर्चा हो ऐसा कहा।
बैठक में ब्रज प्रान्त संयोजक डॉक्टर प्रवीण तिवारी ने कहा इस प्रकार का विमर्श एक महीने की अवधि में होना चाहिए व इसका आयोजन क्षेत्र के क्रम में होना चाहिए। उन्होंने कहा सनातन व नूतनता का योग अपनी संस्कृति है जो अधुनिक है ऐसे विचार रखे। देव भूमि विचार मंच के इस प्रकार के विमर्श को निरंतर करना चाहिए ऐसा कहा।
प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र संयोजक श्री भगवती प्रसाद राघव ने कहा की हमे राष्टवादी सोच व प्रत्येक विमर्श व चर्चा परिचर्चा में भारतीयता व राष्ट्रीयता का भाव होना चाहिए ।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर मीनाक्षी द्विवेदी , डॉक्टर दीपा शर्मा, डॉक्टर सुषमा भट्ट , डॉक्टर निशा वर्मा,डॉक्टर रीना चंद्रा , एकता त्रिपाठी, सृष्टि वर्मा,प्रोफेसर तूलिका सक्सेना, प्रोफेसर कंचन लता सिन्हा, डॉक्टर अनीता तोमर , डॉक्टर रिचा कंबोज ,डॉक्टर सरला सकलानी और डॉक्टर रजनी गुप्ता उपस्थित थे। इस परिचर्चा का संचालन देवभूमि विचार मंच की संयोजिका डॉक्टर अंजलि वर्मा ने किया।
एक टिप्पणी भेजें