Halloween party ideas 2015

 भीमराव अंबेडकर महिलाओं के उत्थान के थे प्रबल पक्षधर-अनिता ममगाई





ऋषिकेश-भारत रत्न संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर जंयती पर नगर निगम महापौर अनिता ममगई ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।कोरोना संकट के बीच मंगलवार की सुबह महापौर ने अपने कैम्प कार्यालय में बाबा साहेब की 129 वी जंयती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर महापौर ने  कहा  कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की।वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम सबको डॉ. अम्बेडकर के विचारों का अनुसरण करते हुए समता मूलक समाज की स्थापना करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अनुसूचित जातियों, जनजातियों और समाज के पिछड़े वर्गो के लिए अतुलनीय संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समानता का सिद्धांत लागू करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग चुना। हमें डॉ. अंबेडकर के आर्थिक और सामाजिक सुधार के विचारों को साकार करने के प्रयास करने होंगे। वह एक महान विचारक थे। उन्होंने समाज से अश्पृश्यता एवं कुप्रथाओं को मिटाने, समरसता स्थापित करने और पिछड़े तबके को मुख्यधारा में लाने में अहम भूमिका निभाई।देश के इतिहास में उनका नाम सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.