Halloween party ideas 2015




 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

मेष
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यात्रा करने से बचना बेहतर होगा। काम के सिलसिले में ठीक-ठाक नतीजे मिलेंगे। पहले से स्थिति में सुधार होगा। परिवार का माहौल भी अब सकारात्मक होने लगेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवनसाथी घर परिवार के बारे में सोचेगा।

वृष
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। केवल उल्टा सीधा भोजन करना आपकी सेहत को खराब कर सकता है, इस पर विशेष रूप से ध्यान दें। भाग्य का सहारा मिलेगा, जिससे बिगड़े हुए काम बनेंगे। काम के सिलसिले में आप अपनी मेहनत और चतुराई से हर मुश्किल काम को आसान बना लेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और अच्छे समय की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। किसी बात को लेकर असमंजस या परेशानी महसूस करेंगे। किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। कामों में विलंब होगा लेकिन काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत आपके साथ रहेगी। दांपत्य जीवन में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छा समय की प्राप्ति होगी।

कर्क
आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। जल जनित बीमारी हो सकती है या सर्दी खांसी से आप परेशान हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा लेकिन जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छे संबंध रहेंगे और प्रिय से प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपको अच्छे फल देगी

सिंह
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। आप का कोई गलत काम आपको फंसा सकता है, इसलिए सावधान रहें। विरोधियों से भी सचेत रहने की आवश्यकता होगी। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में वक्त आपके साथ होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे।

कन्या
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा लेकिन बेवजह किसी दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें, परेशानी में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन और दिनों के मुकाबले कुछ राहत देने वाला होगा, फिर भी तनाव बना रह सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी से कष्ट पूर्ण बातें ना करें। प्रेम जीवन जीने वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। नौकरी के मामले में आपको समझदारी से काम लेना है

तुला
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में चली आ रही कुछ परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव बढ़ेगा। संपत्ति विवाद भी इसकी एक वजह हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत आपको अच्छा फल देगी। आप के स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा लेकिन सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। दांपत्य जीवन थोड़ा कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रयासों से अपने दिन को बढ़िया बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। रोमांस करने के अवसर मिलेंगे। जीवन साथी से खुशियां मिलेंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। साथ काम करने वालों से सावधान रहें, वे कोई दिक्कत पैदा कर सकते हैं।

धनु
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। व्यापार के सिलसिले में तेज बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे, जो बहुत काम आएगी और आपको लाभ भी देगी। नौकरी के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य भी मजबूत होगा। खाने की चीजों में परहेज का पालन करना अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में दिनमान बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों को कुछ चुनौतियां दिखाई पड़ेंगी।

मकर
आपके लिए आज का दिन और दिनों के मुकाबले अच्छा जाएगा। आपकी समझदारी में ही आपका फायदा छुपा है, यह आपके काम आएगी। लोग आपसे सलाह मांगने आएंगे और वह उनके काम आएगी, इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है लेकिन एक बात का ध्यान रखना होगा, आप अपनी नौकरी अभी ना छोड़ें। प्रेम जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा, प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी।

कुंभ
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से परिपूर्ण रहेगा। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। लोगों में दूसरे के प्रति स्नेह और प्रेम की भावना रहेगी। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत और अपना स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। जीवन साथी अपने दिल की बात आपसे कहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

मीन
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास वापस लौटेगा और आपको खुशी मिलेगी। परिवार में बेवजह का खौफ रहेगा। किसी अनजाने भय के कारण काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अभी कुछ चुनौतीपूर्ण समय देखना पड़ेगा।


अधिक जानकारी के सीधे  लिए सम्पर्क करें ,फलित ज्योतिषाचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट(vip Pandit) देहरादून उत्तराखंड
8810003002
9690551777
8057551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.