Halloween party ideas 2015

देहरादून:


          प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लॉकडाऊन की स्थिति पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने फोन पर जिलाधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए लॉकडाऊन को सख्ती से लागू करने के साथ ही आमजन को जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को भरोसा दिलाया जाए कि किसी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है। आम जन को घर पर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए।

          मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम आवास में जिलाधिकारी देहरादून श्री आशीष श्रीवास्तव और डीआईजी श्री अरुण मोहन जोशी से देहरादून के बारे में अपडेटेड जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी सतर्कता से नजर रखें और हर जरूरी कदम उठाया जाए।

ज्ञात हो कि       कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज दिनांक 26 मार्च 2020 को प्रदेश में कुल 60 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 595 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 225 अभियोगों 1265 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 5181 वाहनों के चालान, 1447 वाहन सीज एवं 2092300 रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.