18 मार्च को डोईवाला में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का था बड़ा कार्यक्रम
डोईवाला;
18 मार्च को क्षेत्र मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र
डोईवाला में होने वाले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के कार्यक्रम को फिलहाल कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दिया गया है।
18 मार्च के कार्यक्रम को लेकर होने वाली भाजपा की सभी बैठकों को भी रद्द कर दिया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनायक कंडवाल और जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने इसकी जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि डोईवाला में 18 मार्च को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा सरकार के 3 वर्ष पूरा होने पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले थे। मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम के द्वारा टेलीकास्ट माध्यम से 70 विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों को भी संबोधित करना था।
जिसकी तैयारियों में भाजपाई जी जान से जुटे थे। पुलिस और प्रशासन के स्तर से भी इस बारे में तैयारियां की जा रही थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। और तैयारियों के लिए की जाने वाली सभी बैठकों को भी रद्द कर दिया गया है

.png)

एक टिप्पणी भेजें