Halloween party ideas 2015

दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोपहर 2 बजे तक लगभग  अब तक लगभग 27 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके हैं। दिल्ली का चुनावी रण, करीब 1.47 करोड़ मतदाता चुनेंगे राजधानी की सरकार


राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और डॉ. एस जयशंकर और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने मतदान किया । आज सुबह राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एक मतदान केंद्र में मतदान किया, जबकि दिल्ली के उपराज्यपाल ने ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में और श्री केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में सिविल लाइन्स क्षेत्र में अपना वोट डाला। डॉ. हर्षवर्धन ने पूर्वी दिल्ली के कृष्णानगर  में  वोट दिया।

श्री हामिद अंसारी, सुश्री सोनिया गांधी और सुश्री प्रियंका गांधी ने निर्वाण भवन में अपना वोट डाला, जबकि श्री राहुल गांधी ने औरंगज़ेब रोड मतदान केंद्र पर मतदान किया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी निर्माण भवन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राम माधव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी शुरुआती घंटों में अपना वोट डाला।


राष्ट्रीय राजधानी में एक करोड़ चालीस लाख से अधिक मतदाताओं के लिए 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 672 उम्मीदवार मैदान में हैं। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अधिकतम 28 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि न्यूनतम चार व्यक्ति पटेल नगर सीट से हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान 42 हजार कर्मियों, अर्धसैनिक बलों की 190 कंपनियों और सुरक्षा के लिए 19 हजार होमगार्डों को तैनात किया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.