Halloween party ideas 2015

रुड़की :



  देर रात एक युवक ने रिटायर्ड फौजी के घर में आग लगा दी। आग लगने के कारण कार और बाईक जलकर राख हो गयी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वहीं जिस समय हादसा हुआ पूरा परिवार घर के अंदर था अगर समय रहते आग का पता न चलता तो हादसा बड़ा हो सकता था। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के देव एन्क्लेव में रिटार्यड फौजी नीरज अपने परिवार के साथ रहते हैं।

 रात दो करीब दो बजे उनका घर आग की लपटों में घिर गया। जैसे ही उन्हें आग का पता लगा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे के समय घर में नीरज, उनकी पत्नी, दो बेटियां बहन और अन्य सदस्य मौजूद थे।

इसके बाद पड़ोस के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया कड़ी मशक्कत के बाद लोगो द्वारा आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कार और बाईक जलकर राख हो चुकी थी। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता लगा कि रात करीब दो बजे 20 से 22 वर्षीय युवक जिसने मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए था घर मे पैट्रोल छिड़ककर आग लगाई है। वही हादसे की खबर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.