Halloween party ideas 2015




 राष्ट्र आज स्वामी विवेकानंद की जयंती मना रहा है। भारत के महान आध्यात्मिक नेताओं में से एक, स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को वेदांत और योग के भारतीय दर्शन से परिचित कराया।
स्वामी विवेकानंद की जयंती को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने में उनके योगदान के लिए स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। कल शाम कोलकाता में प्रतिष्ठित पुरानी मुद्रा भवन में एक मूर्ति का अनावरण करने के बाद, श्री मोदी ने कहा, स्वामीजी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।प्रधानमंत्री इस अवसर पर हावड़ा जिले में रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में एक विशेष समारोह में भाग लिया ।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर मनाये जाने वाले ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे।
 
 स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय दर्शन तथा हमारी महान संस्कृति के महत्व को दुनिया से अवगत कराया। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत थे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं सहित सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। 
 
1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपने प्रसिद्ध भाषण के बाद वे पश्चिमी दुनिया में लोकप्रिय हो गए। विवेकानंद 19 वीं सदी के रहस्यवादी रामकृष्ण परमहंस के प्रमुख शिष्य थे। वह रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के संस्थापक थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.