ऋषिकेश :
नगर निगम महापौर अनिता ममगाई तीर्थ नगरी के लोगों को लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
सोमवार को त्यौहारी मौके पर अपने शुभकामना संदेश में महापौर ने कहा कि तीर्थ नगरी सांझा संस्कृति की गवाह रही है।देवभूमि ऋषिकेश में तमाम त्यौहार आपसी प्रेम और सोहार्द के साथ धूमधाम से मनाने की गौरवशाली परम्परा है,जिसमें सभी भाषा भाषी लोग एक दूसरे के त्यौहार मिलजुल कर मनाते आये हैं।लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व भारतीय समाज में उल्लास, उत्साह और उमंग का प्रतीक है। यह प्रकृति प्रेम की अभिव्यक्ति, आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ाने का पर्व है। उन्होंने कहा कि शहरवासी ये पर्व हर्षोल्लास के साथ मनायें।

एक टिप्पणी भेजें