Halloween party ideas 2015



डोईवाला;

 लगातार बढ रही महंगाई पर अंकुश लगाने मे नाकाम हो रही राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ़ आज कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकारों का पुतला फूँक कर अपना विरोध जताया।
जिला परवा दून कांग्रेस कमेटी के साथ नगर कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस के सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की सरकार के साथ ही राज्य सरकार पर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने मे असफल रही है जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चोधरी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकारे पूरी तरह से नाकाम है ।जबकि प्रचंड बहुमत इसलिये मिला था की भाजपा सरकार आम जनता को महंगाई से निजात देगी लेकिन ऐसा हुआ नही और डीजल पेट्रोल के साथ ही खाने पीने के सामानों की मह्न्गाई आसमान छू रही है।
सरकार पर रोजगार छीनने का आरोप लगाते हुये कहा की सभी बड़े संस्थानो का निजीकरण कर ये सरकार जन विरोधी नीतियों को ला रही है जिसका कांग्रेस विरोध करती है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चोधरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर खत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल, सागर मनवाल ,मोहित शर्मा, विमल गोला ,संजय खत्री, गौरव मल्होत्रा, भारत भूषण पेले, किसान कांग्रेस अध्यक्ष डोईवाला उमेद बोरा, नरेश मनवाल ,सावन राठौर के साथ सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.