Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश:

 श्यामपुर मंडल क्षेत्र में आज नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में  स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर रैली का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कानून का समर्थन करते हुए कहा कि देश में कुछ तत्व नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नागरिकों के लिए यह एक अच्छा कानून बनाया है। इस कानून का किसी भी देश के नागरिक पर कोई गलत असर नहीं पड़ सकता।

श्यामपुर मंडल क्षेत्र में सीएए के समर्थन में जन जागरूकता रैली ठाकुरपुर पंचायत घर से शुरू होकर मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए गढ़ी, श्यामपुर फाटक, बाईपास चौकी, नेपाली फॉर्म होते हुए पंचायत घर ठाकुरपुर पर समाप्त हुई।इस दौरान लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि राष्ट्रीय हित में सरकार का किया गया यह कदम बहुत ही सराहनीय है। बड़ी संख्या में  संगठन के कार्यकर्ताओं  एवं स्थानीय लोगों ने यात्रा में भाग लिया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून अफगानिस्तान, बांग्लादेश व पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने का कानून है। इन देशों के लोग जो काफी समय से शरणार्थी के रूप में भारत में रह रहे हैं, उन्हें भारत की नागरिकता दी जाएगी, ताकि उन्हें भी वे सभी सुविधाएं मिल सकें जो भारत के लोगों को मिल रही हैं।उन्होंने कहा कुछ लोग कानून के बारे में गुमराह कर रहे हैं। जनता उनके मंसूबों को कभी भी पूरा नहीं होने देगी।श्री अग्रवाल ने कहा कि  सीएए से भारत के जो मूल निवासी हैं उन्हें कोई भी बाहर नहीं निकाल सकता। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि जो यहां के नागरिक हैं उनकी नागरिकता बनी रहेगी।

इस अवसर पर राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल,  ब्लाक प्रमुख,ड़ोईवाला  भगवान सिंह पोखरियाल, श्यामपुर के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, सुदेश कंडवाल, सतपाल सैनी, सोभन सिंह कैंतूरा, देवेंद्र नेगी, प्रदीप धसमाना, राजेश जुगलान, अमन कुकरेती, नवीन चमोली, मणिराम रयाल, बीना बंगवाल, विमला नैथानी, विकास डंगवाल, अनीता राणा, विकास सेमवाल, समा पवार, कमला नेगी, हर पाल राणा, भूपेंद्र रावत, आशीष उनियाल, पंकज भट्ट, राम बहादुर क्षेत्री, जीवन जोशी, वेद प्रकाश ग़्वाली, पुष्पा ध्यानीसहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.