Halloween party ideas 2015

 रूद्रप्रयाग :

भूपेंद्र  भंडारी

 रूद्रप्रयाग पुलिस कंट्रोल रूम को मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ जाने वाले पैदल रास्ते में लिंचैली के पास एक ट्रेकर रास्ता भटकते हुए मजदूरों को मिला है। बताया जा रहा है कि ट्रेकर को काफी चोट भी आई हुई हैं। हालांकि मजदूरों द्वारा ट्रेकर को अपने कैम्प में रखा गया है और पुलिस को जानकारी दी गई।

 पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि उक्त ट्रेकर के रेक्स्यू के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई हैं। अभी ट्रेकर की पुरी जानकारी नहीं मिल पाई है। इन दिनों पूरा उत्तर भारत में ठंड ने अपना प्रकोप ढहा रखा है। ऐसे में उच्च और मध्य हिमालयी क्षेत्र भी बर्फ से लदगद हैं।

बर्फ की सुन्दर वादियों को देखने जहां पर्यटकों की भीड़ इन दिनों पहाड़ों में है वहीं कुछ पर्यटक बिना गाइड के ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों का रूख कर रहे हैं जिस कारण वे रास्ता भटक जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.