Halloween party ideas 2015

मेयर अनिता ममगाईं ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

ऋषिकेश;


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जन्मदिन पर महापौर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में नगर निगम पार्षदों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री  से भेंट कर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का जन्मदिवस शुक्रवार को ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। महापौर के नेतृत्व में निगम पार्षदों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर महापौर ममगाईं ने कहा कि उत्तराखंड में सुशासन के सपने को मुख्यमंत्री रावत ने अपनी इमानदार छवि, स्पष्ट सोच  और विजन के जरिए साकार किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में चुना जाना उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों में पार्षद विजेंद्र मोघा,पार्षद राजू बिष्ट, पार्षद विजय बडोनी, मनु कोठारी,,राजपाल ठाकुर,पंकज शर्मा, सुरेंदर मोघा,राजू शर्मा,कमलेश जैन,कमला गुनसोला, विजय लक्ष्मी भट्ट,गौरव कैन्थुला,महेंद्र वर्मा मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.