Halloween party ideas 2015


जमीन से जुडे मनोज गौतम का नाम सबसे आगे,-पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में मनोज गौतम का सहयोग रहता है
हरिद्वार;

 भाजपा के जिला अध्यक्ष की दौड़ में अनुसूचित मोर्चा के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे मनोज कुमार गौतम का नाम तेजी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। भाजपा के जिला अध्यक्ष की दौड़ में अनुसूचित मोर्चा के युवाओं को पदभार सौंपने की मांग सोशल मीडिया पर खूब की जा रही है। अनुसूचित मोर्चा के युवा कार्यकर्ता मनोज कुमार गौतम को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। हरिद्वार भाजपा जिला अध्यक्ष की रस्साकशी के चलते अब तक हरिाद्वार के जिला अध्यक्ष की घोषणा नही हो पा रही है। विवाद के कारण जिला अध्यक्ष कीघोषणा का मामला शीर्ष नेतृत्व के पाले में है।

मनोज गौतम कई वर्षो से अनुसूचित मोर्चा के कई पदों पर पार्टी को अपनी सेवाएं प्रदान करते चले आ रहे हैं। मनोज गौतम रेल मंत्रालय की डीआरयूसीसी के सदस्य भी हैं। प्रदेश सदस्य उत्तराखण्ड अनुसूचित मोर्चा, पूर्व जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में मनोज गौतम का सहयोग भी बना रहता है।

 मनोज गौतम केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के करीबी माने जाते हैं। निशंक खेमे की और से जिला अध्यक्ष के लिए उनका नाम आगे बढ़ाया जा रहा है। मनोज गौतम नगर निगम विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी प्रमुख रूप से अपनी सेवाएं पार्टी को देते चले आ रहे हैं। मनोज गौतम का हरिद्वार के जिला अध्यक्ष पद के लिए तेजी से नाम सोशल मीडिया पर भी चल रहा है। मनोज गौतम ने बताया कि पार्टी में सबको दावेदारी करने का हक है। शीर्ष नेतृत्व जो भी तय करेगा वह सबको मान्य होगा।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.