Halloween party ideas 2015


  • किसान कांग्रेस की बेठक मे किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
  • डोईवाला किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बने उम्मेद बोरा


डोईवाला:


  नगर पालिका सभागार    डोईवाला में किसान कांग्रेस संगठन की बेठक का आयोजन हुआ, बेठक में किसान कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी भी मौजूद थे।
इस अवसर पर किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुये कांग्रेस नेताओ ने कहा की राज्य और केन्द्र की भाजपा सरकार ना तो किसानो को समय पर उनके गन्ने का भुगतान कर रही है और ना ही गत वर्ष का रुका हुआ भुगतान कर रही है जिससे किसान आर्थिक संकट झेलने को मजबूर है।
गन्ना सोसाइटी डोईवाला के चेयरमैन मनोज नौटियाल ने भी गन्ना किसानों के साथ ही तमाम किसानों की समस्याओ को विस्तार से बेठक मे रखा और उन्के समाधान के लिये आन्दोलन का रास्ता अपनाने की बात कही।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुशील राठी ने डोईवाला के किसान उम्मेद बोरा को डोईवाला ब्लॉक का अध्यक्ष बनाते हुये कहा की अब डोईवाला के किसानों की आवाज को हर मंच पर जोरदार तरीके से उठाने मे किसान कांग्रेस को मदद मिलेगी।
 इस अवसर पर  सुशील राठी सागर मनवाल अमित मनवाल गोरव मल्होत्रा कमल अरोड़ा मनोज नौटियाल मोहित शर्मा संजय शर्मा रन्जोत सिंह अजय सैनी विमल गोला अशीष अशोक पाल सुखविंदर सिंह त्रिलोक सिंह

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.