झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गयी है, कल यहां मतदान होना हैं।
कुल मिलाकर, आठ जिलों में फैले 17 निर्वाचन क्षेत्र इस चरण में मतदान के लिए जाएंगे। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार इस चरण के दौरान 56 लाख से अधिक लोग अपना वोट डाल सकते हैं।
इस उद्देश्य के लिए, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां जिलों के चुनाव क्षेत्रों में 7,016 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। पांच निर्वाचन क्षेत्रों रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। मतदान प्रक्रिया के लिए 40,000 से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।
स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और जिला पुलिस सहित पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
इस चरण में 32 महिलाओं सहित कुल 309 उम्मीदवार मैदान में हैं।
बीजेपी ने इस बार 16 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि झारखंड विकास मोर्चा और कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का गठबंधन मिलकर सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) 14 पर, बसपा 15 पर और CPI नौ उम्मीदवार मैदान में है। इसके अलावा 99 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
राज्य के कैबिनेट मंत्री सी. पी. सिंह और नीरा यादव, एजेएसयू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो, झाविमो अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी, पूर्व राज्य मंत्री और ट्रेड यूनियन नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।
.png)

एक टिप्पणी भेजें