Halloween party ideas 2015

झाडियों के ऊपर लिपटा अजगर देख लोगों मे मचा हडकप


ऋषिकेश:
उत्तम सिंह

बडकोट रेज की वन सीमा  से सटा चकजोगीवाला गांव के सम्पर्क मार्ग किनारे झाडियों के ऊपर एक पाँच  फीट  लम्बा साँप देख आसपास के लोगों मे हडकंप मच गया । वहीं   वन विभाग के कर्मचारियों  ने  5 फीट लंबा सांप पकड़कर जंगल में छोड़ा। घटनाक्रम के मुताबिक बडकोट रेज की वन सीमा से सटा गांव के सम्पर्क मार्ग किनारे झाडियों के ऊपर एक सात फीट लम्बा  सांप लिपटा देख आसपास के लोगों हडकंप मच गया ।

सांप निकलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।  सांप को देखकर लोगों के होश उड़ गए। इसी बीच किसी ने सांप निकलने की जानकारी वन विभाग को  दी।


जानकारी मिलते ही वनकर्मी  सूरत सिंह बिष्ट, राजू राणा,ताराचंद  मौके पर पहुंचे और काफी जद्दोजहद के बाद सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.