देहरादून:
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय, देहरादून में पॉलिथीन मुक्त ग्रीन देहरादून के लिए सचिवालय के अधिकारियों की जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त देहरादून के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 05 नवंबर को 50 KM लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इस आयोजन में एक लाख से अधिक लोग भाग लेंगे।
सीएम श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पूरे राज्य में हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई, 2020 को वृक्षारोपण का एक विशाल अभियान चलाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर जन जागरूकता की आवश्यकता है। नगर निगम देहरादून द्वारा पॉलीथिन मुक्त देहरादून के लिए चलाए जा रहे अभियान के बहुत अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। देहरादून को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है।
मुख्यमंत्री
श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को वीर केसरी चन्द की जयंती के
अवसर पर गांधी पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री
त्रिवेन्द्र ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने जब आजाद हिन्द फौज की
स्थापना की तो उत्तराखण्ड से अनेक रणबांकुरो ने इस सेना की सदस्यता लेकर
देश की रक्षा की ठानी। उत्तराखण्ड के वीर सपूत केसरी चन्द ने स्वतंत्रता
संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेताजी
सुभाष चन्द्र बोस एवं शहीद दुर्गामल की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक श्री गणेश जोशी एवं श्री खजान दास भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक श्री गणेश जोशी एवं श्री खजान दास भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय, देहरादून में पॉलिथीन मुक्त ग्रीन देहरादून के लिए सचिवालय के अधिकारियों की जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त देहरादून के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 05 नवंबर को 50 KM लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इस आयोजन में एक लाख से अधिक लोग भाग लेंगे।
सीएम श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पूरे राज्य में हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई, 2020 को वृक्षारोपण का एक विशाल अभियान चलाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर जन जागरूकता की आवश्यकता है। नगर निगम देहरादून द्वारा पॉलीथिन मुक्त देहरादून के लिए चलाए जा रहे अभियान के बहुत अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। देहरादून को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है।
एक टिप्पणी भेजें