Halloween party ideas 2015

हरिद्वार:


 सामान्य निर्वाचन नगर निगम रूड़की 2019 के लिए आज भेल कन्वेंशन हाॅल में पिठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण जिलाधिकारी श्री दीपेंद्र कुमार चैधरी की मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत तोमर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री के. के.  मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री बीके मिश्र की उपस्थिति में दिया गया।

 प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान 07 कार्मिक अनुपस्थित रहे। निवार्चन ड्यूटी के प्रति कार्मिकों की अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए पंचस्थानी कार्यालय की ओर से सभी अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी।

 जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण निष्ठा से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने कार्यो के प्रति सजग रहकर कार्य करें।

प्रशिक्षण मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री आनंद भारद्वाज, जिला पंचायति राज अधिकारी श्री रमेश त्रिपाठी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
                                        

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.