देहरादून:
"उत्तरा
खंड रक्षा अभियान" के कार्यकर्ताओं के द्वारा डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को कलर्स चैनल पर सलमान खान द्वारा संचालित रियलिटी शो बिग बॉस को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन के प्रदेश यूथ संयोजक संदीप खत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां पर कि आक्रोशित कार्यकर्ताओं के द्वारा सलमान खान के विरुद्ध उग्र नारेबाजी की गई और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सनातन धर्म का विरोधी बताया गया। प्रदेशयूथ संयोजक संदीप खत्री के द्वारा बताया गया कि, संगठन के जिला संयोजक "रष्टी सिंह" सलमान खान द्वारा संचालित बिग बॉस के विरोध में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट मुंबई भी गए थे। जहां पर बांद्रा पुलिस के द्वारा रष्टी सिंह को गिरफ्तार किया गया और सलमान खान के घर तक नहीं जाने दिया गया और देहरादून भेज दिया गया। परंतु संगठन इस तरह के कार्यक्रम को किसी भी तरीके से प्रसारित करने का विरोध करेगा और यदि सलमान खान द्वारा संचालित बिग बॉस को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए तत्पर रहेगा।
जिला संयोजक रष्टी सिंह ने कहा की हिन्दुस्तान सनातन धर्म को मानने वाला देश है। जहां पर कि हर रिश्ते की एक अहमियत होती है और सलमान खान के द्वारा संचालित कार्यक्रम में खुलेआम परोसी गई अश्लीलता से जहां पश्चिमी सभ्यता की ओर झुकाव बढ़ेगा, वहीं युवाओं में लिव-इन रिलेशनशिप के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। जिसका की सनातन धर्म संस्कृति के विरुद्ध माना गया है। अतः अपने धर्म के मान बिंदुओं की रक्षा हेतु संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा और समयानुसार जो भी अनुकूल परिस्थितियां होंगी। उसके अनुरूप आंदोलन किया जाएगा जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से संदीप खत्री, रष्टी सिंह, मुन्ना बजरंगी, सौरभ पार्छा, अंकुल धीगवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.png)

एक टिप्पणी भेजें